रकुल-जैकी की मेहंदी सेरेमनी का Unseen वीडियो आया सामने, इस एक्ट्रेस की बहन ने किया शेयर

https://ift.tt/6BROWl3

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड के कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी 21 फरवरी यानी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में अब रकुल और जैकी की मेहंदी सेरेमनी से एक अनसीन वीडियो सामने आया है। जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

रकुल प्रीत और जैकी की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो (Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding)


बता दें, भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी के सेलिब्रेशन के लिए गोवा में हैं और वहीं से समीक्षा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। ये मेहंदी सेरेमनी का वीडियो अब वायरल हो रहा है। रकुल और जैकी के फैंस इस वीडियो को देख काफी खुश हो रहे है।

यह भी पढ़ें: Jackky Bhagnani रकुल को देंगे दिल छू लेने वाला सरप्राइज, कपल की शादी बनेगी यादगार

रकुल- जैकी की शादी में भूमि लगी बेहद खूबसूरत (Rakul Preet Singh Wedding Video)


दोनों बहने इस वीडियो में बेहद सुंदर नजर आ रही है। समीक्षा ने खूबसूरत फूलों वाले लहंगा पहना है और भूमि ने पाउडर ब्लू लहंगा और चमकदार सिल्वर ब्लाउज पहना है। जो वीडियो समीक्षा ने शेयर की उसमें उनका लुक तो दिख ही रहा है साथ ही वेडिंग वेन्यू का भी नजारा देखने को मिला। डेकोरेशन से लग रहा था जैसे कि ये हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हों लेकिन खबर है कि ये तैयारी मेहंदी सेरेमनी की हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4qPNDjS
https://ift.tt/4qPNDjS
February 21, 2024 at 08:15AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा