एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा ने विक्रम भट्ट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बेटी ने कहा मुझे…

https://ift.tt/tOkrnEc

कई हिंदी, मलयालम और तेलुगु प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा ने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बता दें कि मालवी ने ‘बरबाद कर दिया तेरे प्यार ने’ म्यूजिक वीडियो में काम किया था, जिसे विक्रम भट्ट ने सपोर्ट किया था। इस गाने का डायरेक्शन फिल्म प्रोड्यूसर की बेटी कृष्णा भट्ट ने किया था।

नहीं मिले काम के पैसे
एक्ट्रेस मालवी ने आरोप लगाया है कि विक्रम ने उन्हें उनके काम का पैसा नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने पैसों के लिए विक्रम को फोन और मैसेज किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विक्रम भट्ट के नाम पर किया था काम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार 5 फरवरी को अभिनेत्री ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी आपबीती सुनाई। प्रोजेक्ट के लिए अपने किए हुए काम का पैसा मांगते हुए मालवी ने कहा कि “मैंने पिछले साल कृष्णा भट्ट डायरेक्टेड एक गाने के लिए विक्रम भट्ट प्रोडक्शन के साथ काम किया था। सॉन्ग का नाम ‘बरबाद कर दिया’ था। मैं बहुत खुश थी।” उन्होंने कहा कि मैं दक्षिण में अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। लेकिन इंडस्ट्री में भट्ट एक नाम है और जब उन्होंने अपने प्रोडक्शन के साथ एक गाना बनाने के लिए मुझसे संपर्क किया, तो मैंने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल लिया। मैं इस अवसर को चूकना नहीं चाहती थी और मैंने उन पर भरोसा किया।

Actress Malvi Malhotra accuses Vikram Bhatt of cheating

गाने के प्रमोशन के लिए कहा लेकिन पैसों को लेकर साध ली चुप्पी
एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि “शूट के बाद मैंने उन्हें पैसों के लिए इनवाइस भेजा तो उन्होंने मुझे जवाब देना बंद कर दिया। वो इसमें देरी करते रहे। मैने भी इसे टाल दिया लेकिन जब वीनस (प्रोडक्शन कंपनी) ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि वे गाना रिलीज कर रहे हैं और मुझसे इसे प्रमोट करने के लिए कहा। मैंने फिर उनसे अपने पैसों के लिए कहा लेकिन मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

विक्रम भट्ट ने फिल्म में काम करने का दिया ऑफर
वहीं कुछ महीनों के बाद विक्रम भट्ट ने फिर से मुझसे अपनी अगली फिल्म में काम करने के लिए कहा लेकिन मैंने पूरी तरह से टाल दिया क्योंकि एक कलाकार के रूप में हमें सम्मान की आवश्यकता होती है। हम अपनी कड़ी मेहनत के लिए भुगतान के हकदार हैं। मैं इसे केवल जागरूक लोगों के लिए शेयर कर रही हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि किसी अन्य कलाकार को भी ऐसा ही भुगतना पड़े।"

बेटी कृष्णा ने कहा मुझे…
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया ने जब कृष्णा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, "मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह भी एक वीनस वीडियो है। मैं मालवी के दिए गए बयान के बारे में भी नहीं जानती। मैं उस चीज पर टिप्पणी नहीं करना चाहती जो मैंने नहीं पढ़ी है ।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/afhMndo
https://ift.tt/afhMndo
February 05, 2024 at 11:22PM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा