Parineeti Chopra Birthday: 'अंग्रेजी बोलनी आती है? जब लोग पूछने लगे थे सवाल, एक्ट्रेस हुई थीं शर्मिंदा

https://ift.tt/ZWrFQ5I

Parineeti Chopra: एक्ट्रेस और बेहद अच्छी सिंगर परिणीति चोपड़ा का 22 अक्टूबर को जन्मदिन होता है उनका जन्म 1988 में अंबाला के एक बिजनेस परिवार में हुआ था तो आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्से के बारे में बात करने वाले है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि लोगों ने परिणीति से ये पूछना शुरू कर दिया था कि क्या आपको इंग्लिश आती हैं। क्या वह अंग्रेजी बोल लेती हैं? अंग्रेजी जानती हैं? ये सुन खुद एक्ट्रेस कई बार शर्मिंदा भी हुई हैं तो आईये जानते हैं कि क्यों लोगों को ऐसा लगा था कि शायद परिणीति को अंग्रेजी बोलनी नहीं आती...

परिणीति को अंग्रेजी को लेकर झेलनी पड़ी थी जिल्लत (Parineeti Chopra Movie)
परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत 'इशकजादे' से की थी वहीं उन्होंने 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल', 'केसरी' और 'मेरी प्यारी बिंदु' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। मगर, एक समय परिणीति के लिए ऐसा रहा, जब लोग उनकी असल जिंदगी में भी उन्हें उनके फिल्मी किरदारों के अनुसार जज करने लगे थे। परिणीति ने एक बातचीत के दौरान जिक्र किया कि लोग उनसे पूछने उनकी अंग्रेजी को लेकर बात करने लगे थे। इसकी वजह एक्ट्रेस का एक फिल्मी किरदार था।

आप नेता राघव चड्ढा संग लिए है सात फेरे (Parineeti Chopra wedding)
बता दें, एक फिल्म में परी ने छोटे शहर की लड़की का रोल निभाया था, उसे देखने के बाद लोग परी के अंग्रेजी ज्ञान पर ही सवाल उठाने लगे थे। एक्ट्रेस ने जब ये सवाल सुना तो उन्हें काफी अजीब लगा। परिणीति ने कहा, 'यह बिल्कुल क्रेजी था। एक छोटे शहर का रोल करने के बाद लोग मुझे कैसे जज कर सकते हैं मैं एक पढ़ी-लिखी लड़की हूं और वो बस मेरा एक किरदार था और कुछ नहीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jix4zNm
https://ift.tt/jix4zNm
October 22, 2023 at 12:57AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा