The Kerala Story BO Collection : पहले ही दिन 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़

https://ift.tt/jd0iYht

तमाम विवादों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) 5 मई को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से काफी बवाल मचा हुआ था। कई राजनीतिक पार्टियों ने विरोध करते हुए फिल्म को बैन तक करने की मांग कर डाली। लेकिन फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो उसने कमाल कर डाला। फिल्म का ओपनिंग डे शानदार रहा। साथ ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिला। कुल मिलाकर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। आइए जानते हैं कि 'द केरल स्टोरी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

बता दें कि 'द केरल स्टोरी' तीन महिलाओं पर बेस्ड है, जिनका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके बद उन्हें कथित तौर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल किया जाता है। फिल्म का ट्रेलर जिस दिन रिलीज हुआ था उसी दिन से ये फिल्म विवादों में आ गई थी। जिसके बाद एक समुदाय विशेष ने फिल्म पर आपत्ति जताई थी। यहां तक कि फिल्म की रिलीज की रोक की मांग वाली याचिका भी जमीयत उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार से ही इंकार कर दिया था।

वहीं शुक्रवार को कर्नाटक में अपनी चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'द केरल स्टोरी' का जिक्र किया है। फिलहाल इन सभी विवादों के बाद 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे ऑडियंस का प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़े - सलमान खान को टक्कर देगी अक्षय-टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां, रिलीज डेट हुई जारी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yQqT4aE
https://ift.tt/yQqT4aE
May 06, 2023 at 08:15AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा