नसीरुद्दीन शाह ने फिर लिया सरकार को आड़े हाथ, बोले- मुसलमानों से नफरत करना फैशन बन गया है...

https://ift.tt/QJISZUF

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी वेब सीरीज 'ताज' (Taj) रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। जाहिर है कि अपनी एक्टिंग के अलावा नसीरुद्दीन शाह अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मौजूदा सरकार पर तंज कसा है। जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है। एक्टर ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैशन हो गया है।

नसीरुद्दीन शाह ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कुछ फिल्मों और शो का दुष्प्रचार के रूप में यूज किया जा रहा है। साथ ही इसका इस्तेमाल चुनाव में वोट पाने के लिए लिए भी हो रहा है। ये सत्ताधारी दल ने बहुत चतुराई से इनका यूज कर रही हैं। यही कारण है कि आजकल पढ़े-लिखे लोगों का भी मुसलमानों से नफरत करना फैशन बन गया है।'

नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा, 'चुनाव आयोग भी ऐसी चीजों पर कुछ भी नहीं बोलता है। देश में राजनीतिक पार्टियां चुनावों के लिए धर्म का खुलकर का इस्तेमाल करती हैं। चुनाव आयोग हमेशा इन चीजों पर मूक बना रहता है। अगर कोई मुस्लिम लीडर अल्लाह हू अकबर का नाम लेकर वोट मांगता, तो अब तक बवाल खड़ा हो गया होता।'

यह भी पढ़े - आदिपुरुष का गाना 'राम सिया राम' रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया, महज एक घंटे में मिले इतने व्यूज

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री भी आजकल इन सब चीजों का यूज करते हैं लेकिन फिर भी हार जाते हैं। इसलिए मुझे ये उम्मीद है कि ये खत्म हो जाएगा। उन्होंने ने कि यह धर्म का इस्तेमाल होना चुनावों में जल्द ही खत्म हो जायेगा।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह आखिरी बार बेव सीरीज 'ताज' में दिखाई दिए थे। इस सीरीज में उनके साथ एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी, आशिम गुलाटी, संध्या मृदुल, राहुल बोस जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे।

यह भी पढ़े - शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' से किया किनारा! अब ये एक्टर एक्टर होगा अगला डॉन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/15AzB6N
https://ift.tt/15AzB6N
May 30, 2023 at 10:05AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा