सारा अली खान ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- महाकाल जाऊं या अजमेर शरीफ मेरी...

https://ift.tt/prmiafd

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) की प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। वह लगातार कई प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में सारा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंची। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि ट्रोलर्स को उनका ये करना रास नहीं आया और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। जिसपर अब सारा अली खान ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सारा ने कहा, 'अगर आप लोगों को काम अच्छा न लगा तो मुझे जरूर बुरा लगेगा। रही बात मेरी धार्मिक आस्था की तो मैं अजमेर शरीफ उतनी ही शिद्दत से जाऊंगी जितना मैं बंगला साहिब और महाकाल जाऊंगी। मेरी आस्था मेरी निजी मान्यता है।' एक्ट्रेस यहीं खामोश नहीं हुईं, उन्होंने कहा, 'जिसको जो भी बोलना है बोलता रहे, मुझे अब इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

गौरतलब है कि सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को रिलीज हो रही है। इससे पहले दोनों फिल्म की प्रमोशन के लिए राजस्थान के जयपुर शहर पहुंचे। उसके बाद दोनों फिल्म का प्रमोशन करने चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के मैच में भी पहुंचे थे। फिल्म के गाने इन दिनों यूट्यूब पर छाए हुए हैं।

यह भी पढ़े - रोड एक्सीडेंट में अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 की टीम के कई आर्टिस्ट घायल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/04ghc7i
https://ift.tt/04ghc7i
June 01, 2023 at 10:55AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा