'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले कृति सेनन ने किए माता सीता के दर्शन, ट्रेडिशनल लुक से जीता फैंस का दिल

https://ift.tt/EYwXAZM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ दिखाई देंगी। फिल्म की रिलीज में बस 15 दिन ही बचे हैं। ऐसे में 'आदिपुरुष' की स्टारकास्ट फिल्म को हिट कराने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल ड्रेस में एक मंदिर में पूजा करती हुई दिख रही हैं।

कृति सेनन के साथ ही मंदिर में सचेत और परंपरा भी दिखाई दिए। जाहिर है कि सचेत और परंपरा ने 'आदिपुरुष' के गाने 'राम सिया राम' में अपनी आवाज दी है। इस गाने को बीते दिनों ही रिलीज किया गया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म 'आदिपुरुष' ये फिल्म रिलीज से पहले अपने बजट और वीएफएक्स को लेकर काफी चर्चा में है। जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो उस समय लोगों को इसका वीएफएक्स बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसके बाद फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा था। जिसके बाद मेकर्स ने समय लिया और फिल्म के वीएफएक्स पर काम किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'आदिपुरुष' दर्शकों की उम्मीद पर कितना खरी उतरती है।

यह भी पढ़े - आदिपुरुष का गाना 'राम सिया राम' रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया, महज एक घंटे में मिले इतने व्यूज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZXrh3Cs
https://ift.tt/ZXrh3Cs
May 30, 2023 at 09:30AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा