'जरा हटके जरा बचके' की प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे विक्की-सारा, हनुमान सेतु मंदिर में किए दर्शन

https://ift.tt/dRBugDO

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच दोनों फिल्म की प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे है। इस दौरान सारा और विक्की बड़ा मंगल के मौके पर हनुमान सेतु पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों लखनऊ के शिव मंदिर भी पहुंचे।

दरअसल, विक्की कौशल ने आज सुबह ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया था और इसे कैप्शन दिया था, 'नींद हुई नहीं है पूरी, आपसे मिलना है जरूरी...नवाबो के शहर हैं हम आ रहे, इस फ्राइडे फिल्म जो हम ला रहे हैं।'

गौरतलब है कि विक्की और सारा की अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके ज़रा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रोमांस भी है, कॉमेडी भी है, ड्रामा भी है और कुछ नोंक-झोंक भी है, जो दर्शकों को खुद से जोड़े रखेगी।इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।

यह भी पढ़े - प्रभास से अजय देवगन तक, जून 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने आ रहीं ये फिल्में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/St9NWH8
https://ift.tt/St9NWH8
May 31, 2023 at 09:10AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा