प्रभास की 'आदिपुरुष' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, 70 देशों में एक साथ किया जाएगा लॉन्च

https://ift.tt/FQSo5gD

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मच अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) पर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। कुछ दिन पहले ही बताया गया था कि फिल्म का ट्रेलर (Adipurush Trailer) 9 मई 2023 को रिलीज किया जाएगा। वहीं अब टीम ने मेगा लॉन्च की घोषणा करते हुए पैन-इंडिया स्टार, प्रभास अभिनित एक नया पोस्टर जारी किया है। ओम राउत (Om Raut) द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित फिल्म 'आदिपुरुष' ने पहले से ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है कि इसे ट्रिबेका फेस्टिवल (Tribeca Festival) में अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के लिए चुना गया है। वहीं अब ट्रेलर लॉन्च की तैयारी है।

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' वाल्मीकि लिखित रामायण पर आधारित है। जिसमें प्रभास श्रीराम और कृति सेनन माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं सनी सिंह लक्ष्मण और सैफ अली खान रावण के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म को 16 जून को रिलीज किए जाने की तैयारी है। ऐसे में रिलीज को लेकर बड़ी तैयारियां चल रही हैं। फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। इस तरह फिल्म को लेकर काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है।

यह भी पढ़े - कार्तिक आर्यन की मां ने कैंसर को दी मात, एक्टर ने इमोशनल होकर लिखी दिल छू लेने वाली बात



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/y9Q8WK7
https://ift.tt/y9Q8WK7
May 06, 2023 at 09:19AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा