आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी, जानें कौन हैं उनकी हो चुकीं दुल्हनिया

https://ift.tt/teTNmKa

बॉलीवुड फिल्मों में विलेन बनकर लोगों का मनोरंजन करने वाले वेटरन एक्टर आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने दोबारा शादी कर लोगों को चौंका दिया है। एक्टर 60 साल के हैं और खबरों की मानें तो उन्होंने सीक्रेटली इंटीमेट सेरेमनी में दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोग भी हैरान रह गए। बता दें कि आशीष विद्यार्थी ने असम की राजधानी गुवाहाटी की रहने वाली फैशन डिजाइनर और बिजनेसवुमन रुपाली बरुआ (Rupali Barua) से शादी की है।

शादी के बाद आशीष विद्यार्थी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'उम्र के इस पड़ाव पर मैंने रुपाली से शादी की है और मैं बहुत खुश हूं। हमनें आज सुबह कोर्ट में शादी की है और शाम को हमनें अपने करीबियों के लिए गेट टूगेदर सेरेमनी रखी है।' वहीं रुपाली ने कहा कि, 'हम कुछ दिनों पहले ही मिले हैं लेकिन फिर भी हमें इस रिश्ते पर विश्वास था और हमनें इसे आगे ले जाने के बारे में सोचा। हम दोनों इंटीमेट फंक्शन में शादी करना चाहते थे इसलिए हमें कोर्ट में मैरिज की।'

गौरतलब है कि आशीष विद्यार्थी ने कई फिल्मों में विलेन का रोल करते हुए पॉपुलैरिटी हासिल की है। 1986 से आशीष लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी 11 भाषाओं में आशीष ने अब तक करीब 300 फिल्मों में काम किया है। एक्टर को आखिरी बार अम‍िताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'गुडबाय' में देखा गया था।

यह भी पढ़े - 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट से कार्तिक आर्यन का वीडियो लीक, लुंगी पहन डांस करते आए नजर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ytrUnHd
https://ift.tt/ytrUnHd
May 26, 2023 at 08:08AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा