बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद अब ओटीटी पर कमाल दिखाएगी 'भोला', जानें कब और कहां रिलीज़ होगी

https://ift.tt/6NOw8Fj

Bholaa OTT Release: अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने रामनवमी के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही क्रेज देखने को मिल रहा था। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ को खूब उतार-चढाव का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर प्लैटफॉर्म पर उतरने वाली है।

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 से बाहर हुए Janhvi Kapoor और Ishaan Khatter !

फिल्म की कमाई में कई बार गिरावट देखने के मिली है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए हुए है और कमाई कर रही है। अजय देवगन की इस फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।

भोला तमिल हिट ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है, जिसे अजय देवगन ने ना केवल डायरेक्ट किया है बल्कि इस फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया है। साथ ही अजय के अलावा फिल्म में तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने शानदार किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें- विदेश में इस चीज की तस्करी करती धरी गईं Priyanka Chopra !



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GlDWUd1
https://ift.tt/GlDWUd1
April 18, 2023 at 11:08AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा