सारा अली खान को भाई इब्राहिम को बर्थडे विश करना पड़ा भारी, गंदा कमरा देख बोले ट्रोलर्स- 'पैसा आ गया रहने का सलीका नहीं'

https://ift.tt/oPGCTVE

Sara Ali Khan सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद से वो बुलंदियों की सीढ़ी चढ़ने लगीं और आज तक नहीं रुकीं। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान का आज जन्मदिन है। इब्राहिम के जन्मदिन के मौके पर उन्हें तमाम लोगों ने और परिवार के सदस्यों ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इसपर बड़ी बहन सारा ने भी भाई के साथ फोटो शेयर कर उन्हें विश किया।

सारा अली खान ने अपने छोटे भाई इब्राहिम को जन्मदिन विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो के साथ सारा ने एक बहुत ही प्यारे मेसेज के साथ, भाई-बहन का कैंडिड फोटो शेयर किया था। जिसमें सारा, अपने भाई इब्राहिम और डॉग के साथ फनी पोज दे रही हैं।

फोटो में साफ दिख रहा है कि, सारा के कमरे में पीछे बहुत सारे डिब्बे और जैसे तैसे बहुत सारा सामान भरा हुआ है। उसके बाद क्या था, बैकग्राउंड में गंदगी देख ट्रोलर्स का पारा चढ़ गया और लगे एक्ट्रेस को सुनाने।

यह भी पढ़ें- WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में दिखी बॉलीवुड की धमक

एक और यूजर ने लिखा चाहे जितना मर्जी पैसा हो, आखिर कमरे में एक चीज के ऊपर दूसरी चीज जमा करने का भारतीय तरीका कभी नहीं बदलने वाला है।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि ‘ये कमरा देख यकीन हो गया कि, सब अमीर गरीब एक जैसे ही हैं’।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार आनंद एल राय की 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं, जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। वह जल्द 'गैसलाइट', 'ए वतन मेरे वतन', 'मेट्रो इन दिनों' और मर्डर मुबारक में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने सलमान खान को बताया 'छिछोरा'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WmcKtrG
https://ift.tt/WmcKtrG
March 06, 2023 at 10:18AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा