गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन, इस तारीख को एक्टर चढ़ेंगे घोड़ी !

https://ift.tt/PvASQCw

Hrithik Roshan Saba Azad To Get Married: ऋतिक और सबा ने कथित तौर पर पिछले साल की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। ऋतिक और सबा के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुई थीं जब उन्हें एक साल से भी ज्यादा समय पहले डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद, वह ऋतिक के परिवार के साथ गेट टूगेदर में भी शामिल हुईं। इसके बाद से दोनों के रिश्ते में होने के कयास तेज हो गए। अक्सर दोनों को एक दूसरे पर प्यार बरसाते देखा जाता है। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी का जिक्र किया गया है। इस ट्वीट में बताया गया है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद साल 2023 के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कहा जा रहा है कि कपल नवंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। इस ट्वीट ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद के फैंस के बीच हंगामा मचा दिया है।

यह भी पढ़ें- अमिताभ-धर्मेंद्र के बाद दिलीप जोशी के घर पहुंचे 25 हथियारबंद लोग

दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, रोहित सराफ और राधिका आप्टे भी नजर आए थे।

वहीं अब एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। सबा आजाद ने हाल ही में 'रॉकेट बॉयज़ सीज़न 2' की शूटिंग पूरी की है।

यह भी पढ़ें- फोर मोर शॉट्स की मानवी गागरू की हल्दी की तस्वीरें जीत रहीं फैंस का दिल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uiZx4e3
https://ift.tt/uiZx4e3
March 03, 2023 at 11:05AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा