अजय देवगन की फिल्म भोला में खिलाड़ी अक्षय कुमार को देख एक्साइटेड हुए फैंस, बोले- 'ये तो गजब हो गया'

https://ift.tt/2ABiUSf

Ajay Devgn Bholaa : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) की जबरदस्त सफलता के बाद अपनी दूसरी दमदार फिल्म 'भोला' लेकर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) खाकी वर्दी में अपना भौकाल दिखाती नजर आएंगी। पिछले काफी समय से इंटरनेट पर भोला का बज बना हुआ है। अजय देवगन अब तक के सबसे जबरदस्त रोल में हैं। फिल्म रिलीज होने को पूरी तरह तैयार है, लेकिन इस बीच फिल्म में अक्षय कुमार के होने की चर्चा तेज हो गई है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला (Bholaa) 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार जैसे धुरंधर सितारे नजर आएंगे।

खास बात ये है कि अजय ने इस फिल्म में एक्टर के अलावा बतौर डायरेक्टर भी काम किया है। अजय देवगन की 'भोला' साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' (Kaithi) का रीमेक है। इसे "वन-मैन आर्मी" की कहानी के रूप में स्टाइल किया गया है, जो एक रात में विभिन्न रूपों में दुश्मनों से लड़ता है।

यह भी पढ़ें- मदीना मस्जिद से फोटोज शेयर करने पर हिना खान पर भड़के लोग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zIQAmy4
https://ift.tt/zIQAmy4
March 26, 2023 at 09:53AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा