जब किन्नर बनकर निकले राजपाल यादव तो एक व्यक्ति ने किया कुछ ऐसा कि दंग रह गए एक्टर

https://ift.tt/i4JIPap

ये पहली बार है जब राजपाल ट्रांसजेंडर के रूप में नज़र आएंगे। हाल ही में राजपाल ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की और दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान जब वो पब्लिक प्लेस पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें सच में ट्रांसजेंडर समझ लिया था। इतना ही नहीं एक शख्स ने तो उन्हें 10 रुपए तक थमा दिए थे।

एक्टर ने कहा, 'जब हम शूटिंग कर रहे थे, मैं एक किन्नर के जैसे तैयार हुआ था और ट्रैफिक में चल रहा था। दिलचस्प बात ये है कि किसी ने मुझे पहचाना नहीं और यहां तक कि एक ने मुझे दस रुपये का नोट भी थमा दिया। एक अभिनेता के रूप में यह मेरे लिए एक विनम्र अनुभव था।'

यह भी पढ़े- 'जुग जुग जियो' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रो पड़ीं नीतू कपूर, कहा- बेटे रणबीर ने अब तक नहीं देखी फिल्म

आपको बता दें हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसको दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। पलाश मुच्छल द्वारा निर्देशित फिल्म में रुबीना दिलैक, हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा भी हैं। रुबीना ने फिल्म में राजपाल की पत्नी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 10 जून को जी5 पर एवीओडी (विज्ञापन-आधारित वीडियो ऑन डिमांड) प्रारूप के तहत स्ट्रीम होगी। रुबीना एक पॉपुलर शो 'शक्ति' में किन्नर का किरदार निभा चुकी हैं। पलाश मुच्छल इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म अर्ध से राजपाल का लुक सामने आया था जिसमें राजपाल यादव ऑरेन्ज कलर साड़ी पहने, चोटी बनाए बालों में गजरा लगाए नजर आए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WoCDgN
https://ift.tt/2WoCDgN
May 24, 2022 at 09:55AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा