‘इलाहाबाद का है गा लेगा, पंडित शिवकुमार शर्मा ने ही अमिताभ बच्चन से गवाया था ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ वाला गाना

https://ift.tt/z2yAIh7

संतूर वादक पंडित शिवकुमार का 10 मई को निधन हो गया। उनकी निधन की खबर मिलते ही उनके फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए। वो संगीत के उस्ताद थे, उन्होंने 1990 के दशक में यश चोपड़ा की कई लोकप्रिय फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया हैं। उनकी बेहतरीन संगीत ने कितने एक्टर की जिदंगी बदल दी हैं। कही हिट गाने शिवकुमार ने दिया हैं। बता दे कि उन्होने बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से भी गाना गवाया हैं।

पंडित शिवकुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह कैसे उन्होंने अमिताभ बच्चन से रंग बरसे गाना गवाया था। रंग बरसे के लिए संगीतकार चाहते थे कि वो एक होरी गाए और हरिप्रसाद ने याद किया और कहा कि हमनें सोचा वो इलाहाबाद से है, हमने उनसे गवा दिया। इसके आगे बताया कि- यश चोपड़ा ने सुझाव दिया था कि अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन को गीत लिखना चाहिए।

बता दे कि अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन मुंबई में थे। हमने उनसे कहा कि हमे जल्द ही एक गाने चाहिए। जिसके बाद हरिवंशराय जी ने एक घंटे के अंदर एक गाना तैयार करके हमें भेज दिया। उन्होंने यूपी के ठेठ गांव को ध्यान में रखते हुए फटाफट गाना तैयार कर दिया। जिसे अमिताभ बच्चन ने गाया।

‘ये कहां आ गए हम’ फिल्म सिलसिला का गीत था, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रेखा भी नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को लोगों को काफी पसंद किया था। बड़े पर्दे पर दर्शक दोनो की जोड़ी को काफी ज्यादा पंसद करते थे। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर छाया है। इस गाने का क्रेज अब भी उतना ही है। जितना पहले हुआ करता था।

यह भी पढ़ें- 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता', हिंदी सिनेमा पर साउथ एक्टर महेश बाबू का बड़ा बयान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nSPG5Bz
https://ift.tt/nSPG5Bz
May 11, 2022 at 10:25AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा