'मेरा नाम जोकर' बनाकर कर्ज में डूब गए थे राज कपूर, पिता का कर्ज उतारने के लिए ऋषि कपूर बने हीरो

https://ift.tt/H31JeVo

फिल्म इंडस्ट्री के शो मैन राज कपूर की मेगा क्लासिक फिल्म 'मेरा नाम जोकर' 18 दिसंबर 1970 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई थीं। हालांकि, सुपर-डुपर हिट फिल्में देने वाले राज कपूर भी एक समय कर्ज में डूब गए थे। हाल यह था कि राजेश खन्ना की फिस देने तक का उनके पास साहस नहीं था और ऐसे समय में उनके बेटे ऋषि कपूर उनका सहारा बने थे। कैसे? चलिए जानें।

फ‍िल्‍म 'मेरा नाम जोकर' को बनने में छह साल लगे थे और राजकपूर का घर तक गिरवी रख द‍िया गया था। यह फ‍िल्‍म रिलीज होते ही औंधे मुंह गिर गई यानी की फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद राज कपूर पर भारी कर्ज हो गया था। राज कपूर ने सोचा था कि फ‍िल्‍म बहुत बड़ी हिट होगी लेकिन जब इसे बनने में छह साल लगे तो वह कर्ज में डूब गए। नौबत यहां तक आ गई थी कि उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर को अपने गहने तक बेचना पड़े थे।

mera_naam_joker_skech.jpg

राज कपूर के ड्रीम प्रोजेक्ट ने उनको कर्ज तले दबा दिया। अब उनके पास कुछ बी नहीं बचा था। ऐसे में उन्होंने इस कर्ज से निकलने के लिए एक तरकीब लगाई। उन्होंने साल 1973 में फिल्म 'बॉबी' रिलीज की। इस फिल्म से उन्होंने अपने 18 साल के बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च किया।

rishi_and_dimple.jpeg


राज कपूर जब फिल्म 'बॉबी' बनाने का प्लान कर रहे थे तब वह राजेश खन्ना को ही अपना हीरो बनाना चाहते थे, लेकिन राजेश खन्ना ने इतनी फीस बता दी थी कि कर्ज में डूबे होने के कारण वह राजेश खन्ना की फीस अफोर्ड नहीं कर पा रहे थे। तब राज कपूर ने दिमाग लगाया और अपने बेटे ऋषि कपूर को इस फिल्म का हीरो बना दिया। बिना फीस घर से ही उन्हें बॉबी के लिए हीरो मिल गया था।

ये तरकीब वाकई कारगर साबित हुई और 'बॉबी' उस जमाने की ब्लॉक बस्टर हिट साबित हुई। इसके बाद राज कपूर के साथ ही पूरे परिवार और खानदान के दिन फिर गए। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ 16 साल की डिंपल कपाड़िया मुख्य किरदार में थीं।

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस की वजह से ऋषि कपूर को संजय दत्त पीटने पहुंचे थे उनके घर, नीतू सिंह ने किया बीच बचाव

बता दे ऋषि कपूर अनसेंसर्ड में राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने खुलकर बताया था कि बॉबी उन्हें लांच करने के लिए नहीं बनाई गई थी। अगर उन्हें लांच करने के लिए या फिर बनाई गई होती फिल्म का नाम फीमेल कैरेक्टर के नाम पर बॉबी नहीं रखा जाता। साथ ही साथ ऋषि कपूर ने यह भी बताया था कि बॉबी उनके पिता राज कपूर की एक जुए का दाव थी जो अगर हिट होती तो बल्ले बल्ले और अगर फ्लॉप होती तो मुश्किलें और बढ़ जाती।

rishi_kpoor_in_mera_naam_joker.jpg


बात करें फिल्म 'मेरा नाम जोकर' की तो यह फिल्म रिलीज के बाद तो सुपरफ्लॉप हुई थी लेकिन समय के साथ ये फिल्म पसंद की गई और आज इस फिल्म को हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। वैसे आपको बता दें, ऋषि कपूर ने 'मेरा नाम जोकर' में राज कपूर के बचपन का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में बतौर किशोर आर्टिस्ट उनका एक सीन सिमी ग्रेवाल के साथ फिल्माया गया था, जिसकी बेहद चर्चा हुई थी।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को फिल्मों में काम करने का दिया था ऑफर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zVqEDyO
https://ift.tt/zVqEDyO
February 24, 2022 at 08:10PM

Comments

Popular posts from this blog

क्या आपको याद है 'कोई मिल गया' का 'बिट्टू सरदार', अब हो गए हैं ऋतिक से भी ज्यादा हैंडसम

क्रिश्चियन से मुस्लिम बने थे विवियन डीसेना, सालों बाद बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन