Madhuban Controversy: Sunny Leone के मधुबन गाने को 3 दिन में रिप्लेस करेगी म्यूजिक कंपनी

https://ift.tt/3pt1RAf

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विरोध के बाद सारेगामा म्यूजिक कंपनी ने कहा है कि वह अभिनेत्री सनी लियोन अभिनीत संगीत वीडियो 'मधुबन' को बदल देगी। बदला हुआ गाना 3 दिन में सभी प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया जाएगा। म्यूजिक कंपनी ने यह फैसला मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के उस बयान के बाद लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि इस गाने ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

और अगर गाना नहीं हटाया गया तो वह एक्ट्रेस सनी के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे। और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) और सिंगर शारिब और तोशी को माफी मांगने को कहा था। जिसके बाद से कंपनी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। सारेगामा ने यह स्टेटमेंट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है।

आपको बता दें यह गाना साल 1960 की फिल्म कोहिनूर में मोहम्मद रफी के गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' पर रिक्रिएट किया गया है। इस गाने को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। ये पार्टी सॉन्ग हैं, जिसे सनी लियोन पर फिल्माया गया है। कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने इस गाने को आवाज दी है। सनी ने इस गाने का जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन गाना विवादों में फंस गया। साथ ही आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री इससे पहले अक्टूबर में इसी साल नरोत्तम मिश्रा ने फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर सब्यसाची को मंगलसूत्र के एक एड में महिलाओं को जिस तरह दिखाया गया था उस पर आपत्ति जताई थी।

यह भी पढ़ें- जब अनिल कपूर का इस अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया था नाम, जानिए क्या थी दोनों के रिश्ते की सच्चाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sBnHUd
https://ift.tt/3sBnHUd
December 27, 2021 at 11:09AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा