जब शाहरुख खान से पूछा गया, ऐसी चीज जो उनके के पास है अमिताभ बच्चन के पास नहीं? किंग खान ने यूं दिया था जवाब

https://ift.tt/3kPyuWB

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड के महानायक हैं, उनके पास नाम, पैसा, शोहरत, हिट फिल्में, पुरस्कार, अच्छा परिवार सबकुछ है। यहां तक की इस उम्र भी अमिताभ के पास काम की भी कमी नहीं। लेकिन इसके बाद भी वो ऐसी कौन सी चीज है, जो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के पास तो है लेकिन अमिताभ बच्चन के पास नहीं। तो चलिए आइये जानते हैं कौन सी वो चीज।

shahrukh_amitabh.jpg

एक बार कॉफी विद करण (Koffee With Karan) सीजन 1 में जहां शाहरुख खान फिल्म ‘मैं हूं ना’ के प्रमोशन के लिए आए थे तो, वहीं अमिताभ बच्चन फिल्म ‘ब्लैक’ के प्रमोशन के लिए शो में आए थे। इस दौरान करण जौहर ने दोनों से खूब सवाल जवाब किये थे। वहीं, रेपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने अमिताभ बच्चन से पूछा था कि कोई ऐसी चीज बताएं जो उनके पास तो है लेकिन शाहरुख खान के पास नहीं। इसके जवाब में बिग बी ने कहा था ‘लंबाई’।

वहीं, जब करण जौहर ने शाहरुख खान से पूछा था कि कोई ऐसी चीज बताएं जो आपके पास तो है लेकिन अमिताभ के पास नहीं, तो किंग खान ने मजाकिया अंदाज में कहा था ‘एक लंबी पत्नी। इसके अलावा शाहरुख खान ने ये भी कहा था कि 'कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसी चीज है, जो अमिताभ बच्चन के पास तो है पर मेरे पास नहीं।

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। किंग खान के बेटे अबराम बिग बी को असल में अपने दादा समझते हैं। इस बात का जिक्र खुद अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर किया था। उनकी इस बात को लेकर शाहरुख खान ने भी अमिताभ बच्चन को घर आने और अबराम के साथ खेलने का न्योता दिया था।

बता दें कि अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक सीजन होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा दोनों ने साथ कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ‘



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zUpmo1
https://ift.tt/3zUpmo1
September 30, 2021 at 01:17PM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा