'ट्रांसफॉर्मर्स' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म पर काम शुरू

https://ift.tt/2QR9hP9

हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'ट्रांसफॉर्मर्स: द लास्ट नाइट' साल 2017 में आई थी। दिसंबर, 2018 में इस सीरीज का एक स्पिन-ऑफ 'बम्बलबी' भी रिलीज हुई थी। लेकिन बीते दो साल से इस साई-फाई एक्शन सीरीज की अगली फिल्म की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सीरीज के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। निर्माता पैरामाउंट ने ट्रांसफॉर्मर्स सीरीज की अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। इसकी कहानी और स्क्रिप्ट की जिम्मेदारी इस बार नेटफ्लिक्स के लिए मार्वल्स 'डिफेंडर्स' लिखने वाले मार्को रमिरेज को सोंपी गई है जबकि फिल्म का निर्देशन की कमान 'चार्म सिटी किंग्स' के निर्देशक एंजल मैन्युअल सोटो संभालेंगे।

'ट्रांसफॉर्मर्स' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म पर काम शुरू

माइकल बे नहीं करेंगे डायरेक्ट
अभी तक की सभी ट्रांसफार्मर्स मोवीज को निर्देशक माइकल बे ही निर्देशित करते आये थे। लेकिन इस बार यह ज़िम्मेदारी निर्माताओं ने मार्क रामिरेज पर भरोसा जताया है। गौरतलब है की माइकल बे की डायरेक्ट की सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। ऐसे में निर्माताओं को रामिरेज से भी वैसे ही करिश्मे की उम्मीद है। निर्देशकों की अदला बदली की बात करें तो पिछली स्पिन ऑफ मूवी 'bumblebee' को भी माइकल की जगह ट्राविस नाइट ने निर्देशित किया था।

'ट्रांसफॉर्मर्स' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म पर काम शुरू

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3foCviz
https://ift.tt/3foCviz
March 30, 2021 at 12:22PM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा