Deepika Padukone की मेहनत का जिक्र करते हुए इमोशनल हुए Ranveer Singh, बोले- 'खून से लथपथ हालत में किया....'

https://ift.tt/3dWLAhY

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) के प्यार में उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) कितने दीवाने हैं, यह बात किसी से छुपी नहीं है। कोई भी इवेंट हो, रणवीर खुलेआम अपने प्यार का इज़हार करते हुए दिखाई देते हैं। यही नहीं अक्सर देखा गया है कि रणवीर पत्नी के काम और मेहनत की भी जमकर तारीफ करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक किस्सा तेजी से वायरल रहा है। जिसमें रणवीर फिल्म राम लीला की शूटिंग के दौरान हुए एक किस्से का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- गोवा एयरपोर्ट पर Veer Sahu संग नज़र आईं Sapna Choudhary, स्टाइलिश लुक में नज़र आया कपल

Deepika Padukone

दरअसल, एक्ट्रेस के एक फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा रहा है कि रणवीर दीपिका की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के बारें में बात करें रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के सेट पर एक सीन के दौरान दीपिका घायल हो गई थीं। बावजूद इसके उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था। रणवीर बताते हैं कि दीपिका एक गाने की शूटिंग कर रही थी। रिहर्सल के दौरान उनके पैर नीचे से पूरी तरह से छील गए थे। जिसकी वजह से उनके पैर से खून आने लगा था। ऐसे में जब भी डांस के वक्त दीपिका सर्कल में डांस करती थीं। तो उनके पैर से निकल रहे खून के निशाने बने हुए दिखाई देते थे। ऐसे में भी वह रुकती नहीं थीं और डांस करती रहती थीं।

 

Ranveer Singh

वैसे आपको बता दें जिस गाने का जिक्र रणवीर कर रहे हैं। वह राम लीला ( Ram Leela ) फिल्म का 'नागदा संग ढोल बाजे' सॉन्ग है। इस फिल्म में रणवीर-दीपिका साथ में नज़र आए थे। फिल्म के रिलीज़ होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मच गया था। वैसे आपको एक बार फिर यह जोड़ी फिल्म 83 में दिखाई देगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r5ZUIn
https://ift.tt/3r5ZUIn
March 01, 2021 at 09:09AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा