प्रेग्नेंसी में जमकर नाचीं Kareena Kapoor Khan, बेबी बंप के साथ सामने आया बेबो का डांस वीडियो

https://ift.tt/3pzR5WB

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉए कर रही हैं। करीना जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। फरवरी में उनके ड्यू डेट की बात सामने आई है। वहीं अब प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों को बेबो पूरी तरह से इंजॉए कर रही हैं। पिछले दिनों करीना के योगा करते हुए फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे। अब करीना का एक डांस वीडियो सामने आया है। जिसमें वो झूमती हुईं नजर आ रही हैं। करीना प्रेग्नेंसी के दौरान हमेशा से ही खूब एक्टिव नजर आई हैं। सेकेंड टाइम भी करीना का वर्क मोड पूरी तरह से ऑन रहा है। फैंस करीना का डांस देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

करीना कपूर बॉलीवुड के उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने प्रेग्नेंट होते हुए वर्क मोड को ऑन रखने का एक ट्रेंड सेट किया। करीना के बाद ये अब एक फैशन में तब्दील हो चुका है। हाल ही में करीना ने किसी ब्रांड के लिए फोटोशूट करवाया है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। करीना इस फोटोशूट के दौरान तेजी से झूमती हुई दिख रही हैं। वो अपनी कमर बिल्कुल फ्लो में मटकाती हैं कि फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

करीना कपूर खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तैमूर की प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग की थी। वहीं अब दूसरे बच्चे के आने से पहले भी करीना की एक्टिवनेस में कोई कमीं नहीं आई है। बता दें कि करीना ने दूसरे बच्चे के जन्म से कुछ वक्त पहले ही नया घर ले लिया है। अभी रिसेन्टली करीना अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करीना नए घर में करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tcCYsr
https://ift.tt/3tcCYsr
January 30, 2021 at 10:36AM

Comments

Popular posts from this blog

Sushant Singh Rajput: सशत सह रजपत क वकल न तड चपप CBI पर आरप लगत हए बल- कस क धम मत दन चहत ह

दोनों पत्नियों संग Bigg Boss OTT 3 पहुंचे अरमान मलिक, कभी थे मैकेनिक और अब 'यूट्यूब के बादशाह' के पास है बेशुमार दौलत

अमाल मलिक नए साल से सिगरेट को कहेंगे अलविदा